फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Thu, 03 May 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
बागेश्वर। समस्या सुलझाने के लिए पेयजल तकनीकी फील्डकर्मियों ने बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जल संस्थान के खंडीय कार्यालय प्रांगण में बेमियादी धरना, प्रदर्शन किया। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह रावत की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें वक्ताओं ने कर्मचारियों के पीएफ का पैसा उनके बचत खातों में जमा करने, लंबित डीए का भुगतान, सातवें वेतन का एरियर देने, 2005 के बाद नियमित कार्मिकों को जीपीएफ भुगतान, सेवानिवृत्तकर्मियों को पेंशन, अवशेषों का भुगतान, वेतन हर महीने समय पर देने, पंपगृहों में प्रकाश व्यवस्था, ड्यूटी कक्षों की मरम्मत, बिलौना पंप में कार्यरत देवेंद्र धपोला, सुनील पांडे का वरिष्ठता से वेतन निर्धारण, कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्वीकृत ढांचे के अनुरूप वेतन देने, ठेकेदारी प्रथा के तहत कार्यरत कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 1800 रुपया करने की मांग को लेकर 18 दिसंबर को ईई ने आश्वासन भी दिया था, जो पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने शासन, विभागीय अधिकारियों को हठधर्मिता छोड़ने को कहा। धरना, प्रदर्शन में शेखरानंद जोशी, गजेंद्र बोरा, केडी पांडे, रविशंकर टम्टा, शेखर जोशी, सुनील पांडे, जोगा राम, भुवन पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed