{"_id":"59f763424f1c1b60678b83a1","slug":"101509385026-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बोलेरो में मृत मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बोलेरो में मृत मिला युवक
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। रीमा क्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बोलेरो के अंदर सीट पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रीमा के सुनिया गांव निवासी ललित गिरी (30) पुत्र भवान गिरी साल बोलेरो चलाता था।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसे बोलेरो के भीतर पड़ा देखा। जानकारी मिलने पर जब परिजनों ने जीप का दरवाजा खोलकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की सूचना पर रीमा चौकी प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक के बारे में आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई।
लोगों के अनुसार रविवार शाम को वह नशे की हालत में था। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। उन्होंने बताया कि जांच में शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।