{"_id":"59d529b94f1c1bd9538b5cd0","slug":"101507142073-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र की लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। गुस्साए आप नेता आनंद कपकोटी के नेतृत्व में लोगों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। सभा में कपकोटी ने समस्यओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
आप नेता कपकोटी ने कहा कि सीएचसी कपकोट को पीपीपी मोड से शीघ्र हटाया जाए। बागेश्वर-शामा एनएच का निर्माण भराड़ी बाजार से होकर न किया जाए। क्षेत्र के स्कूलों और अस्पतालों में डॉक्टरों की शीघ्र तैनाती करने, बेरोजगारों को शीघ्र रोजगार देने और गरीबों के लिए रोजगारपरक योजनाएं शुरू करने की मांग की गई। प्रदर्शन और सभा में महिमन सिंह, चंचल कोरंगा, देव सिंह कोरंगा, नंदन टम्टा, अमर दानू आदि शामिल थे। ब्यूरो