{"_id":"59bfffbd4f1c1b19688b53f1","slug":"101505755069-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की समस्याओं को शीघ्र समाधान किया जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की समस्याओं को शीघ्र समाधान किया जाय
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी संकायों की अंकतालिकाओं में हो रही त्रुटियों पर नाराजगी जताई है। परिषद के छात्रों ने प्राचार्य से मिलकर गड़बड़ियों को दूर करने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के एबीवीपी छात्र नेताओं ने कहा कि अंकतालिकाओं में गड़बड़ी के कारण अन्य संस्थानों में जाने वाले छात्र-छात्राओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
छात्र नेताओं ने प्राचार्य से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर वार्ता करने की मांग उठाई। वहां छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी पंकज मनराल, अंकित ऐठानी, दीपक गस्याल, जिला संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा, संदीप जोशी, राजेंद्र आदि थे।