{"_id":"59a458da4f1c1b82018b45fa","slug":"101503942874-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोफाड़ में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोफाड़ में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दुगनाकुरी क्षेत्र के दोफाड़ में मां नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने किया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक भौर्याल ने कहा कि मेले हमारी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत हैं। मेलों के माध्यम से ही हमारी परंपराएं और संस्कृति आने वाली पीढ़ियों को हस्तांतरित होंगी। इस अवसर पर राबाइंका की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जगदीश कालाकोटी, मेला कमेटी अध्यक्ष जीतू, योगेश हरड़िया, हिमांशु, महेश रौतेला आदि थे। महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहा।