फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   सनेती मेला तीन सितंबर से, तैयारियां शुरू

सनेती मेला तीन सितंबर से, तैयारियां शुरू

Mon, 07 Aug 2017 11:17 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सनेती मेला तीन सितंबर से, तैयारियां शुरू
कपकोट (बागेश्वर)। रंगीली नाकुरी के सनेती गैर स्थित नंदादेवी मंदिर में हर तीसरे साल लगने वाला क्षेत्र का सुप्रसिद्ध नंदा देवी दो दिनी मेला इस बार तीन सितंबर से शुरू होगा। कमेटी की बैठक में मेले को आकर्षक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण में ठाड़ाइजर के ग्राम प्रधान तारा सिंह बाफिला की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मेला कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए विधायक बलवंत भौर्याल संरक्षक, धन सिंह बाफिला सह संरक्षक, ठाड़ाइजर के प्रधान तारा सिंह बाफिला अध्यक्ष, दियाली कुरौली के प्रधान महेश भौर्याल, कुंवर राम उपाध्यक्ष, प्रधान बाफिलागांव भूपाल सिंह बाफिला कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह रैखोला व्यवस्थापक, केदार सिंह रैखोला मेलाध्यक्ष, संचालक मंगल सिंह बाफिला, कवींद्र सिंह बाफिला संयोजक, नंदन सिंह बाफिला को सह संयोजक चुना गया। कार्यकारिणी के लिए तारा सिंह, गणेश सिंह, मुलायम सिंह, दीवानी राम, जगदीश प्रसाद, पप्पू बाफिला, पुष्कर रैखोला, जगदीश, संजय रावत, सुंदर प्रसाद सिराला, फकीर राम, मोहन राम को सदस्य चुना गया। तय किया कि तीन सितंबर को मेले का शुभारंभ के अवसर पर महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में ठाड़ाइजर, बाफिलागांव के ग्रामीणों की खास भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed