{"_id":"597e0e1e4f1c1b5c7d8b46be","slug":"101501433374-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पंजीकरण के लिए नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पंजीकरण के लिए नुक्कड़ नाटक से जागरूक किया
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके तहत बागेश्वर नगर में ईवर्ड संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से पंजीकरण और नाम सुधार सहित तमाम जानकारियों से अवगत कराया।
अभियान से जुड़े आलोक पांडेय और कैलाश प्रकाश चंदोला ने बताया कि यह जागरूकता अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। छह और सात अगस्त को हर बूथ लेबल पर अभियान चलेगा। उधर, कपकोट के विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी में युवा एवं भावी मतदाता सशक्तीकरण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट, राजस्व निरीक्षक संजय मुनगली और बीईओ आरसी मौर्य ने किया। उन्होंने सभी बच्चों से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करने को कहा। इस दौरान मतदान की उपयोगिता पर हुई प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहां प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी, आचार्य डीएन कांडपाल, सुरेश, लक्ष्मण मर्तोलिया आदि थे।