फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   100 Tablets Seized

कौसानी में दो लोगों से 12 लाख कीमत के सौ टैबलेट बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
100 Tablets Seized
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी पुलिस ने अल्मोड़ा के मनान से लाए जा रहे 12 लाख रुपये कीमत के 100 टैबलेट जब्त किए हैं। टैबलेट दो लोग अपने वाहन से बागेश्वर ला रहे थे। पुलिस को टैबलेट चुनाव में बंटने का अंदेशा है। इसकी सूचना पुलिस ने निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे कौसानी बैरियर में पुलिस ने अल्मोड़ा से बागेश्वर की ओर आ रहे एक वाहन को रोका। वाहन में दो लोग सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से 100 टैबलेट बरामद हुए। पुलिस ने टैबलेट जब्त कर लिए हैं। एक टैबलेट की कीमत 12 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

कौसानी के थानाध्यक्ष जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि यह लोग अल्मोड़ा के मनान से टैबलेट ला रहे थे। टैबलेट के बिल तो इन लोगों के पास थे, लेकिन किसे टैबलेट देने थे, यह नहीं बता पाए। इनमें से एक व्यक्ति गाजियाबाद तो दूसरा नोएडा का रहने वाला है। यह लोग दिल्ली से टैबलेट लाकर बेचते हैं। अल्मोड़ा के मनान से व्यापार चलाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि टैबलेट चुनाव में बांटने के लिए लाए जाने का अंदेशा है। इस वजह से टैबलेट जब्त कर लिए। मामले की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। इस मामले में चुनाव आयोग ही फैसला करेगा। फिलहाल टैबलेट लाने वाले दोनों लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 टैबलेट पकड़े गए हैं। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चुनाव को देखते हुए जिले में छह बैरियर लगाए गए हैं। सख्ती से चेकिंग की जा रही है।
-अमित श्रीवास्तव, एसपी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed