फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 to 20 percent plants freeze or dry up in bageshwar

जम नहीं पाते या सूख जाते हैं 10 से 20 प्रतिशत पौधे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
10 to 20 percent plants freeze or dry up in bageshwar
बागेश्वर। जिले में पिछले वर्ष की बरसात में वन विभाग ने 3.45 लाख से अधिक पौधे रोपे थे। जंगलों की आग से इन पौधों को सुरक्षित बताया गया है। इस बार विभाग ने 4.86 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। वन विभाग सूख गए पौधों के स्थान पर क्षतिपूरक पौधरोपण कैंपा योजना से करता है। फिर भी 10 से 20 प्रतिशत पौधे जम नहीं पाते हैं। काफी पौधे सूख जाते हैं। जिले में पिछले वर्ष रोपे गए अधिकतर पौधे जीवित हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में 372.26 हेक्टेयर में 3.45 लाख पौधे रोपे गए। इससे पहले वर्ष 2019 में 3.50 लाख पौधे रोपे गए थे। वर्ष 2019-20 में रोपे गए पौधे बड़े होने लगे हैं। इस बार 596.26 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 4.86 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। पौधे रोपने के लिए 31 मार्च तक गड्ढों को तैयार गया गया है। इस वर्ष 4.86 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। इनमें से 1.82 लाख पौधे क्षतिपूर्ति के रूप में कैंपा योजना के तहत पहले रोपे जाएंगे। क्षतिपूरक पौधों के लिए भी पहले ही गड्ढे तैयार कर लिए गए हैं। वन विभाग ने पिछले वर्ष पितरौड़ा के जंगल में पौधरोपण किया था। इनमें से अधिकतर पौधे जमे हैं। सूखे पौधों की संख्या काफी कम है। विभाग का दावा है कि सूखे पौधों के स्थान पर क्षतिपूरक पौधे लगाए जाएंगे। इससे सूखने वाले पौधों की पूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन

इस वर्ष के लिए 4.86 लाख गड्ढे खोदे गए हैं। इतने ही पौधे रोपे जाएंगे। पर्यावरण दिवस से पौधरोपण की शुुरुआत भी हो चुकी है। इस वर्ष पौधरोपण के लिए फिलहाल बजट नहीं मिला है। विभाग अपने संसाधनों से पौधरोपण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु बागरी, डीएफओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed