{"_id":"613906b18ebc3ebeb708b772","slug":"10-roads-closed-due-to-rain-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4372781129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बारिश से 10 सड़कें हुईं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बारिश से 10 सड़कें हुईं बंद
विज्ञापन
बागेस्वर-गिरेछीना सड़क पर नदीगांव में दीवार धंसने से फंसा डंपर। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर में बुधवार को तड़के हुई बारिश से एक राज्यमार्ग समेत 10 सड़कें बंद हो गई। इससे करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित रही।
बुधवार तड़के बागेश्वर में 15, गरुड़ में 12 और कपकोट में 5 एमएम बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-गिरेछीना राज्य मार्ग, गरुड़-द्योनाई, सातचौरा-जल्थाकोट, नामतीचेटाबगड़, धरमघर-माजखेत, शामा-नौकुड़ी, बघर, भनार, शामा-लीती-गोगिना, कपकोट-कर्मी सड़कों पर यातायात बाधित रहा। गरुड़-द्योनाई मोटर मार्ग पर हल्के वाहनों का संचालन हो रहा है। बंद सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। सड़कों के बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोग सड़कों को खोलने के लिए अतिरिक्त संसाधनों का प्रयोग करने की मांग कर रहे हैं।
बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर डंपर फंसने से पांच घंटे यातायात बाधित
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना राज्य मार्ग पर नगर के नदीगांव में बुधवार की सुबह एक डंपर फंस जाने से करीब 5 घंटे तक यातायात बाधित रहा। बुधवार सुबह करीब आठ बजे एक डंपर नदीगांव में निर्माणाधीन कलवर्ट के पास से गुजर रहा था। कलवर्ट के लिए की गई खुदाई के कारण डंपर चालक सड़क के किनारे से डंपर को निकाल रहा था। सड़क की दीवार धंसने से डंपर वहीं पर फंस गया। दोपहर करीब एक बजे डंपर को हटाया जा सका। डंपर फंसने से नदी गांव में वाहनों की कतार लग गई। यह सड़क गिरेछीना होते हुए अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर को जोड़ती है। सोमेश्वर जाने वाले वाहनों को वाया गरुड़ जाना पड़ा।
अल्मोड़ा में बारिश के बाद भी बढ़ी रही उमस
अल्मोड़ा। जिले में बुधवार को भी मौसम के मिजाज बदले रहे। सुबह तेज बारिश हुई। जिसके बाद पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह हुई बारिश से नदियों का जल स्तर बढ़ा। बारिश के बीच भी तापमान में बढ़ोतरी के साथ उमस बरकरार रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया।