फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 roads closed due to debris, 50 thousand population of kupkote affected

मलबा आने से 10 सड़कें बंद, 50 हजार की आबादी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 roads closed due to debris, 50 thousand population of kupkote affected
बागेश्वर। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में शनिवार रात जबरदस्त बारिश हुई। इस कारण मलबा आने से 10 सड़कें बंद हो गईं। सड़कें बंद होने से क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। कपकोट में 45, बागेश्वर और गरुड़ में 15-15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शामा-नाकुरी सड़क पर तीन स्थानों पर मलबा गिरा है। बदियाकोट सड़क तीन स्थानों पर बंद है। शामा-लीती-गोगिना सड़क पर तीन स्थानों में काफी मलबा गिरा है। कपकोट-कर्मी मार्ग छह जगहों पर बंद है। बागेश्वर-दफौट, चीराबगड़-पोथिंग, धरमघर-मजखेत और कपकोट-पिंडारी सड़क एक-एक स्थान पर बंद हैं। बघर सड़क पर तीन और बालीघाट-दोफाड़-चौंरा सड़क पर दो स्थानों पर मलबा आया है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। सड़कें बंद होने से कपकोट क्षेत्र के करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों के लिए लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ा। यातायात व्यवस्था चौपट होने से लोग खरीदारी के लिए बाजार भी नहीं आ पाए।
विज्ञापन

नदियां उफान पर
बागेश्वर। बारिश के बाद से जिला मुख्यालय में सरयू और गोमती नदी उफान पर आ गई है। इससे तट जल में डूब गए हैं। रविवार को सरयू का जलस्तर 866.50 मीटर था। गोमती का जलस्तर 863.25 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी लेबल 869.70 मीटर और खतरनाक स्तर 870.70 मीटर है। बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.30 मीटर था। 237.43 क्यूसेक जल डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed