फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 roads closed, 25 thousand people annoyed

10 सड़कें बंद, 25 हजार लोग परेशान

Sun, 02 Sep 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 02 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
10 roads closed, 25 thousand people annoyed
कपकोट में भूस्खलन के चलते नदी में गिरा पोल और बिजली लाइन। - फोटो : अमर उजाला
भूस्खलन और मलबा आने से 10 सड़कों पर यातायात ठप रहा। आवाजाही पर निर्भर कपकोट विकास खंड के दर्जनों गांवों का मुख्यालय और बाजार से संपर्क कटा रहा। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लगातार सड़कें बंद रहने से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी चीजों की किल्लत बढ़ गई।  
विज्ञापन


रविवार को कपकोट-पिंडारी, भयू-गडेरा, कपकोट-पोलिंग, धरमघर-माजखेत, पोथिंग-भगवती मंदिर, हरसिला-पुड़कुनी, शामा-लीती-गोगिना, धरमघर-सनगाड़, शामा-नौकुड़ी, लीली-गैनार मोटर मार्ग बंद रहे। मार्ग बंद होने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कोई भी वाहन और यात्री इधर से उधर नहीं जा सका। सड़कें बंद होने से ग्रामीण गांव में कैद रहने को मजबूर रहे। प्रभावित ग्रामीण अंचलों में दूध, फल-सब्जी, रसोई गैस आदि रोजाना की जरूरी चीजों की किल्लत बढ़ गई। सड़कें बंद रहने से प्रभावित ग्रामीण खरीदारी के लिए बाजार नहीं जा सके। जबकि गांव तक जरूरी वस्तुुओं की आवक भी ठप रही।  
विज्ञापन


बारिश की मार से बिजली पानी ठप 
बागेश्वर। बारिश की मार से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और पेयजल आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। बागेश्वर में सरयू के उफान से क्षतिग्रस्त कठायतबाड़ा और जखेड़ा पेयजल योजनाएं अभी तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। दूसरी ओर कपकोट में 11 हजार केवीए की लाइन नदी में गिर जाने से चार गांव की बिजली ठप हो गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कपकोट के उप संस्थान से निकलने वाली 11 हजार केवीए की बिजली लाइनों के पोल भूस्खलन के चलते सरयू की सहायक गासू नदी में जा गिरे। इससे बघर, ढोकटीगांव, पुलकुटी, दोबाड़ गांव की बिजली गुल हो गई। यूपीसीएल के ईई बीएन पांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की जा रही है। दूसरी ओर क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के दुरुस्त न होने से प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। जल संस्थान के ईई नंद किशोर ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों की तेजी से मरम्मत की जा रही है। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed