फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   10 out of 12 pumps in Bageshwar ran out of petrol

Bageshwar News: बागेश्वर के 12 में से 10 पंपों में पेट्रोल खत्म

Wed, 03 Jan 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 03 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 out of 12 pumps in Bageshwar ran out of petrol
बागेश्वर नगर के पेट्रोल पंप पर चस्पा पेट्रोल समाप्त की सूचना। संवाद
बागेश्वर। चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी जिले में ईधन की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। बुधवार दोपहर बाद बागेश्वर के 12 में से 10 पेट्रोल पंप में तेल समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार तक पेट्रोल पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर तक जिले के पेट्रोल पंपों में पेट्रोल उपलब्ध था। दोपहर बाद द्यांगण, आरे के पेट्रोल पंप को छोड़कर शेष पेट्रोल पंप में पेट्रोल समाप्त हो चुका था। जिला मुख्यालय के मालरोड, तहसील रोड, बिलौना समेत अन्य पंप में पेट्रोल समाप्ति का बोर्ड लगा दिया गया। कुछ पंप में शाम तक डीजल मिल रहा था। इधर, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन के अनुसार आरे, द्यांगण के पंप में पेट्रोल की किल्लत नहीं है। शेष पेट्रोल पंप में रिजर्व कोटे का पेट्रोल बचा है। पंप में एक हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व में रखा गया है। बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारु हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन



परिवहन सेवा बहाल होने से मिली राहत

बागेश्वर। चालकों की हड़ताल समाप्त होने से बृहस्पतिवार को परिवहन सेवा पटरी पर आ गई। स्टाफ की कमी के कारण रोडवेज की दो बस सेवाओं धरमघर-दिल्ली और अठपैंसिया-दिल्ली बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। टैक्सियों का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हुई। केमू की सभी सेवाओं का संचालन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed