फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   badrinath temple is no longer at risk

बदरीनाथ मंदिर को अब खतरा नहीं

Wed, 21 Aug 2013 01:40 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Aug 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
badrinath temple is no longer at risk

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए बुधवार को सिंचाई विभाग की टीम धाम पहुंच गई। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर के पीछे सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरु करवा दिया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में मंगलवार देर रात से हो रही बारिश अभी भी जारी है।

पढ़े, अब बदरीनाथ मंदिर के पीछे शुरु हुई 'हलचल'
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के पीछे स्थित इंद्र और नारायणी नाले का रुख अलकनंदा नदी की ओर कर दिया गया है। जिससे अब मंदिर को कोई खतरा नहीं है।

सिंचाई विभाग के मजदूरों ने बारिश के बीच ही सुरक्षा दीवार का निमार्ण कार्य शुरु कर दिया है। बदरीनाथ मंदिर के पीछे हो रहे भूस्खलन से धाम को खतरा पैदा हो गया था। मंदिर के पीछे नारायण पर्वत पर सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इन हालातों में नारायणी और इंद्र नाले में जमा मलबा कभी भी बदरीनाथ धाम में तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बहाव से खोखले हुए ब्लॉक
बदरीनाथ मंदिर के ठीक नीचे करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तप्त कुंड के ब्लॉक भी अलकनंदा नदी के तेज बहाव से खोखले हो गए हैं, जिससे तप्त कुंड को खतरा पैदा हो गया है।

बदरीनाथ हाईवे गोविंदघाट में बंद
बारिश से मंगलवार को तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास अवरुद्ध हो गया। यहां पर चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया है, जिससे लामबगड़ तक जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं, बिरही, छिनका, गडोरा, पैनी मोड़, हेलंग, जोशीमठ, मारवाड़ी, नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे बदहाल पड़ा है। हाईवे पर जगह-जगह जल भराव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed