फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Badrinath highway opened for people

खुल गया बदरीनाथ हाईवे, धाम में पहुंचने लगे यात्री

Mon, 30 Sep 2013 08:20 PM IST
अमर उजाला, जोशीमठ
अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 30 Sep 2013 08:20 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway opened for people

16/17 जून की जल प्रलय के बाद से अवरुद्ध बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर नीलेश चंदाराना और कमान अधिकारी मेजर राहुल श्रीवास्तव ने बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू कराया। पहले दिन बदरीनाथ से करीब 60 छोटे वाहनों की निकासी की गई।

तस्वीरों में देंखें...कांग्रेस-भाजपाः चूहे-बिल्ली का खेल तमाशा
विज्ञापन


धाम में अब भी करीब साढे़ छह सौ वाहन फंसे हुए हैं। सोमवार को सुबह से हाईवे समतलीकरण कार्य में लगे बीआरओ के मजदूरों ने शाम पांच बजे तक हाईवे को वाहनों के चलने लायक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चट्टान से पत्थरों का छिटकना जारी
हालांकि लामबगड भूस्खलन जोन में अभी भी चट्टान से पत्थरों का छिटकना जारी है। जेपी टनल के पास हेलीपैड को तोड़कर हाईवे का निर्माण किया गया है।

पढें, गांव की नदी की तैराक, एक दिन में बनी 'नेशनल खिलाड़ी'


इस आधा किमी के पैच पर वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। वहीं, बदरीनाथ से अपने फंसे वाहनों को निकालने के लिए तीर्थयात्रियों का धाम में पहुंचना शुरू हो गया है।

तीन दिन में निकलेंगे फंसे वाहन
तीर्थयात्री अपने साथ पेट्रोल और डीजल कैन लेकर जा रहे हैं। बीआरओ के कमांडर नीलेश चंदाराना ने बताया कि हाईवे पर लामबगड़, जेपी बैराज, विष्णुप्रयाग, पागलनाला और बिरही में एक-एक जेसीबी तैनात की गई है।

पढें, संविदा कर्मियों की बल्ले-बल्ले, सीएम बोले कर देंगे पक्के!

तीन दिनों के भीतर बदरीनाथ में फंसे सभी वाहनों को निकाल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ हाईवे तीर्थयात्रा को संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed