{"_id":"974de95ba704e28457c924aa55d4b518","slug":"badrinath-highway-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे चार दिन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे चार दिन से बंद
गोपेश्वर/उत्तरकाशी/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में राजमार्गों पर भूस्खलन से मुसाफिर और स्थानीय लोग मुश्किल में हैं। चमोली जिले के कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे पिछले चार दिनों से बंद है।
विज्ञापन
यहां सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सीमा सड़क संगठन के कमान अधिकारी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि शनिवार शाम तक राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। शुक्रवार को यहां आवाजाही लायक पैदल मार्ग बना दिया है। चार दिनों तक राजमार्ग बंद रहने से चमोली जिले के कई इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की किल्लत होने लगी है।
विज्ञापन
पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले की सीमा पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र सिरोहबगड़ दोबारा सिरदर्द बन गया है। यहां भारी मलबा आने से बदरीनाथ राजमार्ग मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। नरकोटा से फरासू के बीच राजमार्ग पर ऊपर से पत्थर गिर रहे हैं। कहीं मिट्टी पेड़ों सहित धंस कर सड़क पर आ रही है, तो कहीं नीचे से सड़क खिसक रही है।
विज्ञापन
यमुनोत्री राजमार्ग भी एक माह से बंद
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के पास पिछले कई दिनों से गंगोत्री राजमार्ग हर दिन बंद हो रहा है। उत्तरकाशी से भटवाड़ी, गंगोत्री की ओर नेताला से आगे की सड़क जून से ही बंद पड़ी है। यहां वाहनों की आवाजाही तो दूर सुरक्षित पैदल पगडंडियां भी नहीं बन पायी हैं। यमुनोत्री राजमार्ग भी एक माह से बंद पड़ा है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें