फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   atm loot in selakui

सेलाकुईं ATM लूट की कोशिश में गार्ड को किया लहूलुहान

Wed, 06 Apr 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Apr 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
atm loot in selakui
एटीएम लूट
देहरादून जिले के सेलाकुईं में बुधवार को तड़के एटीएम लूट का प्रयास किया गया, जिसमें अज्ञात लुटेरों ने सुरक्षा गार्ड को बुरी तरह लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार तड़के साढ़े पांच बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने सेलाकुईं स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम में धावा बोल दिया। जब एटीम के सुरक्षा गार्ड जगपाल निवासी सेलाकुईं, मूल निवासी ग्राम धमाल थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर ने रोकने की को‌‌शिश की तो उससे बुरी तरह मारपीट की।

लुटेरे एटीएम ने कितनी नगदी ले गए हैं इस बारे में पुलिस छानबीन में जुटी है। साथ ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

राम मभरोसे पछवादून के एटीएम की सुरक्षा
पछवादून में रोजाना करोड़ों रुपये का ट्रांजिक्शन करने वाले बैंकों के एटीएम की सुरक्षा कितनी पुख्ता है। इसका अंदाजा महज इसी से लगाया जा सकता है कि ज्यादातर एटीएम में तैनात गार्डों के पास लाइसेंसी हथियार तो दूर डंडा तक नहीं है।
विज्ञापन


शाम ढलते ही ज्यादातर एटीएम को लावारिस छोड़ गार्ड गायब हो जाते हैं। कई एटीएम बैंक के ब्रांच के बगल में बनाए गए हैं। जहां दिन के समय बैंक में तैनात गार्ड नजर रख लेते हैं लेकिन रात में कोई तैनात नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एटीएम में रकम निकालने पहुंचे या रकम निकाल कर जा रहे लोग अपराधियों का असान शिकार बन सकते हैं। बैंक और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ताल करती अमर उजाला टीम की रिपोर्ट।

मेन बाजार स्थित पीएनबी एटीएम
समय: दोपहर 12.00 बजे
एटीएम में दो से तीन लोग मौजूद हैं। बाहर एक कुर्सी रखी है। लेकिन वह खाली है। दूर तक सुरक्षा गार्ड का नामोनिशान तक नहीं है। कुछ देर तक यहां इंतजार करने के बाद टीम आगे बढ़ गई है।

स्थान: गुरू कृपा कांप्लेक्स स्थित यूनियन बैंक एटीएम
समय-दोपहर 12:30 बजे
एक ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल रहा था जबकि यहां पर भी सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आया। आसपास पूछने पर लोगों ने बताया कि एटीएम में कभी भी दोपहर के समय गार्ड मौजूद नहीं रहता।

स्थान: मेन बाजार स्थित एसबीआई बैंक एटीएम
समय:- दोपहर 12:40
एटीएम के बाहर ग्राहकों की लाइन लगी है। सभी बारी-बारी से पैसे निकालने का इंतजार कर रहे हैं। यहां एक गार्ड मौजूद था। लेकिन सुरक्षागार्ड के पास न तो बंदूक थी और न ही डंडा।

स्थान: कॉलेज रोड स्थित एसबीआई बैंक एटीएम
समय- दोपहर 1:00
एटीएम  का गेट खुला था। यहां पर कोई सुरक्षा गार्ड नहीं दिखाई दिया। उपभोक्ता एटीएम से रुपये निकालते और चले जाते। एटीएम में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

स्थान: डाकपत्थर स्थित पीएनबी और ओबीसी बैंक एटीएम
समय: 1:30
दोनों एटीएम एक दूसरे के अगल-बगल हैं। लेकिन यहां पर भी सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आया। पूछने पर लोगों ने बताया कि शाम के समय सुरक्षा गार्ड एटीएम का शटर गिरा घर चले जाते हैं। जिससे देर रात को पैसे निकालने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत पेश आती हैं।

यें हैं एटीएम की सुरक्षा गाइड लाइंस
हर एटीएम पर सीसीटीवी  कैमरे लगे होने के साथ ही रियर व्यू मिरर लगा होना चाहिए। जिससे ग्राहक यह जान सकें कि कोई उसके पीछे खड़ा होकर उसके पिन तो नहीं देख रहा। इसके साथ ही हर एटीएम में एंटी स्कैमिंग डिवाइस लगी होनी भी जरूरी है जिससे आपके पिन को रिकॉर्ड कर उसका दुरुपयोग न किया जा सके।


एटीएम मशीनों में कार्ड डेटा प्रोटेक्शन की व्यवस्था भी जरूरी है। ताकि ग्राहकों के डेटा के गलत इस्तेमाल रोका जा सके और डेटा का बचाव किया जा सके।

पुलिस अपने स्तर से भी एटीएम की निगरानी रखती है। सुरक्षा में कोई खामी पाए जाने पर तत्काल बैंक प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया जाता है, लेकिन प्रबंधन नोटिस को हल्के में लेते हैं, या फिर वित्तीय कमी की बात कर टाल जाते हैं।
- स्वप्न किशोर सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed