{"_id":"b7cc12c3e910c835ee009b7b5dbef315","slug":"asaram-would-give-proof-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में आसाराम को देना होगा 'प्रमाण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में आसाराम को देना होगा 'प्रमाण'
अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sat, 07 Sep 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम को तीन दिन के भीतर टिहरी जिले में बने आश्रमों की वैधता के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
यहां सी ब्लाक में आसाराम का 300 वर्ग मीटर पर आश्रम बना हुआ है। लेकिन आसाराम के नाम पर 29 सितंबर 2000 को सिर्फ पुनर्वास निदेशालय से 150 वर्ग भूमि ही आंवटित है।
विज्ञापन
पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
विज्ञापन
दोगुनी भूमि पर आश्रम
150 वर्ग भूमि पर आश्रम बनाने का नक्शा नियत प्राधिकरण के यहां से पास भी है लेकिन आवंटन से दोगुनी भूमि पर आश्रम कैसे बन गया, कहीं भी इसका रिकार्ड प्रशासन को नहीं मिल पा रहा है।
पढें, आचार्य बालकृष्ण के निकले 'दो बाप'
बुडोगी चवालखेत में 18 नाली भूमि पर आश्रम की पत्रावलियां भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में नहीं मिल रही हैं। निर्धारित तिथि तक जवाब दाखिल नहीं होने पर प्रशासन ने आश्रम के कब्जे से अतिक्रमित भूमि को मुक्त करने का निर्णय लिया है।
आसाराम के ट्रस्ट को आवंटित
नई टिहरी के सी ब्लाक, बुडोगी चावलखेत और आमपाटा में आसाराम के तीन अलग-अलग आश्रम हैं। सी ब्लाक में स्थित आश्रम को टीएचडीसी के एक प्रभावशाली अधिकारी ने विस्थापितों को दी जानी वाली जमीन आसाराम के ट्रस्ट को आवंटित की थी।
पढें, खुशखबरीः उत्तराखंड में खुलेंगी साढ़े पांच हजार नई नौकरी
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बुडोगी के पास चवालखेत में आसाराम ने एक स्थानीय ग्रामीण से सस्ते दरों पर वर्ष 2001 में 18 नाली भूमि लेकर आलीशान दो आश्रम बनाए हुए हैं।
आसाराम का आश्रम
इस भूमि की रजिस्ट्री के कोई दस्तावेज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमपाटा में भी आसाराम का आश्रम बना हुआ है। इस आश्रम की जानकारी भी प्रशासन के पास नहीं है।
आश्रमों की वैधता की सच्चाई जानने के लिए तहसील प्रशासन ने आसाराम के आश्रमों को नोटिस जारी कर दिया है। लेकिन ये नोटिस शनिवार तक भी आसाराम के आश्रमों में तामील नहीं हो पाए हैं।
पढें, सुपर चोर, 15 मिनट में उडा लिए 6 लाख
आश्रमों में पूरी तरह से सन्नाटा
नोटिस के माध्मय से प्रशासन ने आसाराम को तीन भूमि आवंटन पत्र, रजिस्ट्री की पत्रावलियां दिखाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इन तीनों ही आश्रमों में आसाराम के तीन-चार सेवादारों के अलावा वहां कोई झांकने तक नहीं जा रहा है। आश्रमों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है।
इनका क्या है कहना
आज शाम तक आसाराम के आश्रमों को नोटिस तामील कर दिए जाएंगे। नोटिस तामील होने के तीन दिन बाद यदि कोई जवाब दाखिल नहीं होता है तो आश्रम के कब्जे में जो भूमि होगी उसे मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- परितोष वर्मा एसडीएम नई टिहरी
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें