फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   arvind kejriwal launches aap uttarakhand unit

केजरीवाल का अब अन्ना से कोई वास्ता नहीं

Sat, 26 Jan 2013 01:59 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Sat, 26 Jan 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal launches aap uttarakhand unit

आम आदमी पार्टी (आप) की स्टेट लेवल कमेटी के गठन के लिए देहादून पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि अन्ना से अब उनका कोई वास्ता नहीं है। अन्ना हजारे भी आपको सपोर्ट कर रहे हैं? आजकल कहां हैं? सवाल पर केजरीवाल का कहना था कि मुझे नहीं पता। वह अपने गांव में होंगे, कुछ कर रहे होंगे।

विज्ञापन


मीडिया कर्मियों से रूबरू अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी देश भर में लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी संयोजक केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बहुत सोच-समझकर की जाएगी। कार्यकर्ता की ईमानदारी को प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने मुकेश अंबानी को लिखी गई चिट्ठी पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंबानी ने कुछ चैनलों को मानहानि का नोटिस भेजा है। इन चैनलों पर अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण की प्रेस कांफ्रेंस का लाइव टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें केजरीवाल ने गैस के दाम अंबानी के दबाव में बढ़ाए जाने का आरोप मढ़ा था। साथ ही अंबानी के दबाव में पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी की कुर्सी जाने का भी आरोप लगाया था। केजरीवाल ने साफ कहा कि इसमें दोष चैनलों का नहीं, बल्कि उनका और प्रशांत भूषण का है, लिहाजा नोटिस उन्हें भेजे जाने चाहिए थे। कहा कि कांग्रेस अंबानी की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नितिन गडकरी के आयकर अधिकारियों को धमकी से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि धमकी जाहिर करती है कि दाल में कुछ काला जरूर है। गडकरी साफ हैं तो जांच से डर क्यों? उन्होंने इस संबंध में मनीष सिसौदिया और किरण बेदी पर लगे आरोपों का हवाला दिया। कहा कि दोनों ने जांच कराई। दोनों का ही दामन पाक-साफ निकला। कहा कि अगला चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि आम जनता बनाम नेता होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed