फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Amroha News ›   kanwand path pr bm-bm bhole

कांवड़ पथ पर बम-बम भोले

Sat, 05 Mar 2016 12:58 AM IST
अमरोहा
अमरोहा Updated Sat, 05 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
kanwand path pr bm-bm bhole
कांवड़ यात्रा
महाशिवरात्रि पर महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए शहरों और ग्रामीण अंचलों से हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों का सैलाब सड़कों पर उमड़ने लगा है। हर कोई महादेव की भक्ति में रंगा नजर आने लगा है। कांवड़ियों में महादेव की भक्ति का रंग चढ़ता जा रहा है। कांवड़ियों के डेरों में चिलम के छल्ले उड़ने लगे हैं। 
विज्ञापन



महाशिवरात्रि  देशभर में सात मार्च दिन को सोमवार को श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। ब्रजघाट  और हरिद्वार से कांवड़िये कांवड़ लाने के लिए जत्थों के साथ निकल पड़े हैं। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले जत्थे गजरौला होकर जाने लगे हैं। त्योहार को सिर्फ शेष दो दिन रह गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार से ही गजरौला से धनौरा हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़ियों के जत्थे नजर आए। शु्क्रवार को धनौरा रोड पर जगह-जगह विश्राम के समय डीजे पर कांवड़ियों की टोलियां थिरकती नजर आईं। वहीं कांवड़ियों के डेरों में चिलम के भी छल्ले उड़ते दिखे। धनौरा रोड से गजरौला होते हुए नेशनल हाइवे तक देर रात तक कांवड़ियों की चहल पहल बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं कांवड़ियों को खतरा न बन जाए प्रशासन की सुस्ती 
गजरौला। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सुस्त नजर आ रहा है। प्रशासन की सुस्ती कहीं कांवड़ियों के लिए खतरा न बन जाए। जिला प्रशासन के आदेशों को स्थानीय प्रशासन हवा में उड़ा रहा है। जिला प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए तीन मार्च की सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन के आदेश जारी कर दिए थे।

कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बावजूद अभी तक स्थानीय प्रशासन आदेश का पालन नहीं करा सका है। शुक्रवार को धनौरा रोड पर कांवड़ियों के जत्थे पर जत्थे आ रहे थे। वहीं ट्रक, मेटाडोर, डीसीएम आदि जैसे भारी वाहन धनौरा मार्ग पर दिनभर फर्राटा भरते रहे।


ऐसे में भारी वाहन कांवड़ियों की सुरक्षा का खतरा बने हुए हैं। इसके अलावा इंद्रा चौक, भानपुर फाटक और कुमराला से कांकाठेर मार्ग पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगनी थी क्योंकि खास तौर पर कुमराला-कांकाठेर संपर्क मार्ग पर रात के समय कांवड़ियों के लुटने का भय बना रहता है। लेकिन यहां शुक्रवार को कहीं भी पुलिस दिखाई नहीं दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed