{"_id":"56df26fc4f1c1bf57b8b4576","slug":"batti-gul","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्ट से कई मोहल्लों की बत्ती 10 घंटे गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्ट से कई मोहल्लों की बत्ती 10 घंटे गुल रही
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन में आए फाल्ट के कारण शहर के कई मोहल्लों की बिजली रात भर गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा वाले लोगों को रही। रात दस बजे गुल हुई बिजली सुबह दस बजे आई।
कलेक्ट्रेट के विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार की लाइन में सोमवार की रात दस बजे फाल्ट हो गया। इससे कलेक्ट्रेट उपकेंद्र से जुड़े सुबोध नगर समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रातभर कर्मचारियों ने फाल्ट तलाश करने के लिए खासी मशक्कत की, मगर यह पता नहीं चला कि कहां पर फाल्ट हुआ है। इससे रात में आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी।
घरों के सबमर्सिबल, मोटर आदि नहीं चलने की वजह से पेयजल की किल्लत हो गई। आसपास के हैंडपंपों से पानी लाकर घर का काम चलाया। अधिशासी अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि कलेक्ट्रेट की 33 हजार की लाइन में रात फाल्ट हो गया था। इससे आपूर्ति ठप रही। सुबह फाल्ट सही कर दिया गया।