{"_id":"56dc85604f1c1b50538b4569","slug":"accident-in-bijnaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में हुए हादसे में गजरौला के दो कांवड़ियों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में हुए हादसे में गजरौला के दो कांवड़ियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क हादसे में कांवड़िया जगदीश की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : kanvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ आई तेज आंधी के चलते बीती रात बिजनौर में हुए सड़क हादसे में गजरौला के दो कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा शनिवार की देर रात बिजनौर के गंज गांव के पास हुआ था। घटना के वक्त शिव भक्त बोलेरो से गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे में जिला पंचायत सदस्य का बेटे समेत छह लोग घायल हुए हैं। रविवार देर शाम जब शव घर पहुंचा तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
शनिवार रात साढ़े नौ बजे गांव भीकनपुर सुमाली के रहनेवाले जिला पंचायत सदस्य हरीश कुमार के बोलेरो से उसका बेटा सोनू गंगा जल लाने के लए हरिद्वार के लिए निकला था। साथ में साथ में यहां के जगदीश(45) पुत्र बलवीर और ओमवती (42)पत्नी करन सिंह प्रजापति समेत करीब 12-13 कांवड़िये और भी थे। देर रात साढ़े दस बजे जब बोलेरो बिजनौर के गंज गांव से होकर निकल रही थी।
सी समय तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में जगदीश और ओमवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू समेत गांव के ही रूपसेन पुत्र श्रीराम, ताराचंद पुत्र बिहारी, रिंकी पुत्री तारा चंद, करन सिंह पुत्र डाल चंद, गोलू पुत्र जगदीश घायल हो गए।
विज्ञापन
यलों का बिजनौर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। रविवार की देर शाम जगदीश और ओमवती का शव जब गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गांव में दो मौत होने से मातम सा माहौल हो गया। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए घर पर ग्रामीणों का तांता लगा रहा।