फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   youth swear not to get drug

खुद नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नशा नहीं करने को प्रेरित करेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
youth swear not to get drug
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत लोगों को शपथ दिलाते डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी पीएस म? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा।अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में युवाओं ने नशा नहीं करने और दूसरे लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी पीएन मीणा ने लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता के तहत माल रोड में रघुनाथ सिटी मॉल के निकट आयोजित कार्यक्रम में मौजूद युवाओं और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए एसएसपी मीणा ने कहा कि आज युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है, जो कि चिंता की बात है।
विज्ञापन

एसएसपी पीएन मीणा ने लोगों को नशे की बुराई से खुद को दूर रखने और अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने के लिए जागरूक करने और नशे का धंधा करने वालों के प्रति समाज को सजग करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना करते हुए अपराजिता के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों को समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर एडीएम बीएल फिरमाल, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा.जेसी दुर्गापाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत नशे से दूर रहने की शपथ लेते युवा।

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत नशे से दूर रहने की शपथ लेते युवा।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed