फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth raised issues of education, health, unemployment

युवा संवाद में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष से युवाओं ने किया संवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Youth raised issues of education, health, unemployment
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी की ओर से रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में रविवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने युवाओं से संवाद किया। युवाओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष से प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई सवाल पूछे।
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि अल्मोड़ा में पहली बार ऐसा कार्यक्रम हुआ है जिससे युवा सीधे किसी नेता से संवाद कर रहे हैं। युवाओं ने राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, पलायन समेत कई मुद्दे उठाए। दिशा रावत ने शिक्षा को लेकर सवाल पूछे, जिसके जवाब में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल आज भारत में ही नहीं पूरे विश्व में एक मॉडल के रूप में देखे जा रहे हैं। अगर हमारी सरकार आती है तो दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रसंघ उपसचिव दीपक तिवारी ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर सवाल किए। इसके लिए ठोस नियमों के साथ त्वरित न्याय की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया। युवा अभिषेक शर्मा ने प्रदेश में आईटी कंपनी खोलने और युवाओं को रोजगार दिए जाने को लेकर सवाल किए। इस पर जोशी ने कहा कि सत्ता में आने पर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही पलायन रोकने के लिए यहां आईटी कंपनियां खुलवाई जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन रक्षिता बोरा ने किया। कार्यक्रम में अखिलेश टम्टा, आनंद सिंह बिष्ट, प्रकाश कांडपाल, रोहित सिंह, सौरभ पांडे, दानिश खान, कमल नेगी, दिनेश कुमार, संजय आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed