{"_id":"634d9fbf7e7498681357bbcc","slug":"youth-festival-of-nehru-yuva-kendra-almora-news-hld4793177178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचनाधर्मी समाज के लिए आग आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचनाधर्मी समाज के लिए आग आएं युवा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के नेहरू युवा केंद्र में सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ सांसद अजय टम्टा। सं
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा उत्सव का आयोजन किया। एसएसजे विवि के सभागार में हुए महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा थे। वक्ताओं ने युवाओं से रचनाधर्मी समाज के लिए आगे आने का आह्वान किया। अतिथियों ने युवाओं को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
कार्यक्रम में युवाओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक वीरेंद्र सिंह बोकन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को मंच देना है। वहां पर अल्मोड़ा केंद्र के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, सीओ ऑपरेशंस ओशीन जोशी, जीआईसी अल्मोड़ा के शिक्षक गोविंद रावत आदि थे। उत्सव में जिले के कई स्कूलों की टीम ने हिस्सा लिया।
ये रहे प्रतियोगिताओं के विजेता
अल्मोड़ा। युवा उत्सव में हुई भाषण प्रतियोगिता में कनक जोशी, अनीता आर्य, अभिषेक नेगी, कविता लेखन में हेमा कुमारी, गायत्री जोशी, कोमल जोशी, फोटोग्राफी में अंजलि तिवारी, महेश चंद्र, सूरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। चित्रकला में राहुल जोशी, एकता आर्य, लीपाक्षी बिष्ट, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विनोद थापा, संदीप नयाल ग्रुप, पायल तिवारी ग्रुप क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। युवा संवाद प्रतियोगिता में अभिषेक नेगी प्रथम, कनक जोशी द्वितीय, गर्विता तिवारी तृतीय, नेहा आर्य चतुर्थ रहे।