फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Congress workers protested against rising inflation, raised slogans

बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers protested against rising inflation, raised slogans
बढ़ती महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। घरेलू गैस सिलिंडर, खाने का तेल समेत अन्य वस्तुओं की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा में गैस सिलिंडर, तेल का कनस्तर और मोटर साइकिल पर माला चढ़ाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महंगाई में बेतहाशा वृद्धि कर जनता का गला घोटने का काम किया है। मध्यम वर्गीय परिवार के हर महीने होने वाली बचत बंद हो गई है। सरकार ने महंगाई में लगातार इजाफा कर जनता के हर वर्ग को छलने का काम किया है। डबल इंजन सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। 2022 में बदलाव का मन बना रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम लोगों के रसोई का बजट ही बिगड़ गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अल्मोड़ा विधानसभा अध्यक्ष धीरज गैलाकोटी, जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, सोमेश्वर विध्यान अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला महासचिव संजीव कर्म्याल, प्रदेशकार्यकारणी सदस्य विपुल कार्की, ताकुला ब्लाक अध्यक्ष आशीष कुमार, धौलादेवी ब्लाक अध्यक्ष पवन गैड़ा, छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद, विधानसभा महासचिव उमेश गुरुरानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed