फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Congress will be strengthened in the state: Rawat

प्रदेश में युवक कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा : रावत

Sat, 11 Aug 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 11 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress will be strengthened in the state: Rawat
मौलेखाल में अभिनंदन रैली निकालते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
 युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत निर्वाचित होने के बाद शनिवार को पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे। मौलेखाल में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन रैली निकाल कर लोगों का आभार जताया। 
विज्ञापन


मौलेखाल से निकली अभिनंदन रैली शशिखाल, कपड़ाढैया, जालीखान होते हुए पुन: मौलेखाल पहुंच कर संपन्न हुई। इस मौके पर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवक कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से 2019 के चुनाव की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही लोकसभा चुनाव की पांचों सीट पर जीत कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार जनता को बरगला रही है। कभी नोटबंदी, कालाधन तो कभी धर्म, गो रक्षा के नाम पर जनता के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश, जिला और विधानसभा में रैली, सभाओं के माध्यम से आम जनता को डबल इंजन सरकार की कारगुजारियों की जानकारी देंगे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महरा, जिला महासचिव अमित रावत, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माधवानंद चौनियाल, स्याल्दे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुंवर सिंह कठैत, नंदन बोरा, प्रहलाद रावत, बलवीर रावत, भगत रावत, चंदन मेहरा, गोपाल रावत, श्याम सिंह, सुशीला भंडारी, बलवंत सिंह, दीपक मनराल, मनुव्वर सिंह, जीत सिंह रावत, संतोष कुमार, योंगेंद्र अधिकारी, पुष्कर सिंह, इंदर सिंह, आनंद सिंह, शंकर रावत आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed