{"_id":"5a93e2254f1c1bea028b4a2a","slug":"youth-cnog-performing-at-pnb-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"युकां कार्यकर्ताओं का पीएनबी शाखा में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युकां कार्यकर्ताओं का पीएनबी शाखा में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए अरबों के बैंकिंग घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक की मालरोड शाखा परिसर में धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि पीएनबी में हुए महा घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। उन्होंने घोटाले की रकम आरोपियों से वापस लाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी में 114 अरब रुपये का घोटाला देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है। घोटाले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस के लोकसभा इकाई महासचिव निर्मल रावत ने केंद्र सरकार से जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को शीघ्र वापस लाने की मांग की। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने पीएनबी अल्मोड़ा परिसर में धरना देकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। धरने पर युकां सोमेश्वर विधानसभा इकाई अध्यक्ष योगेश बाराकोटी, आशीष भाकुनी, पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष मोहन देवली, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष संजीव कर्म्याल आदि बैठे। संचालन प्रदीप बिष्ट ने किया। धरने को सभासद हेम तिवारी और मुकेश नेगी ने समर्थन किया।
विज्ञापन