{"_id":"63ee7c1e8bb7acb3130e0487","slug":"youth-activity-orgnised-almora-news-c-8-1-55254-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा: धौलादेवी में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा: धौलादेवी में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान
Fri, 17 Feb 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।।।संवाद
अल्मोड़ा। धौलादेवी में स्कूली बच्चों का सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बीआरसी धौलादेवी में हुई जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में दन्या संकुल प्रथम, पनुवनौला दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की चित्रकला में दन्या ने पहला स्थान पाया। मेलगांव दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की कविता में धौलादेवी प्रथम, दन्या द्वितीय स्थान पर रहा। प्राथमिक वर्ग के नुक्कड़ नाटक में लधौली संकुल, लोकनृत्य में पनुवनौला, चित्रकला में चंगेठी पहले स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग की कविता पाठ में पनुवनौला संकुल को पहला स्थान मिला। संचालन दिनेश चंद्र आर्या ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि गुरुडाबांज महाविद्यालय के प्राचार्य आरए सिंह, उपशिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, हेम चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र आर्या, योगेंद्र रावत, मीना जोशी, गीता भट्ट, नवीन कांडपाल, प्रकाश चंद्र, प्रताप रौतेला, राजेन्द्र बिष्ट, चंद्र शेखर नेगी, त्रिभुवन चौधरी, दिनेश आर्या, सुनीता आर्या, विनोद जोशी, प्रदीप पाठक आदि मौजूद रहे।