फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   You boil over corruption in appointments

नियुक्तियों में भ्रष्टाचार पर आप में उबाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
You boil over corruption in appointments
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/मोलेखाल/काफलीखान। आम आदमी पार्टी ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जा रही नियुक्ति पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की।
विज्ञापन

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार बेरोजगारी दर कम करने के बजाए बेरोजगारों का मजाक बनाने का काम कर रही है। सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्तियां कर अवैध तरीके से बेरोजगारों से वसूली कर रही है। कार्यकर्ताओं ने बाल विकास मंत्री और कंपनियों पर कमिशनखोरी की मिली भगत होने का आरोप लगाया। यहां जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महासचिव जगमोहन फर्त्याल, वरिष्ठ संरक्षक एनएल साह, अखिलेश टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, सचिव मोहन सिंह देवड़ी, नवीन चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौलेखाल में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा गार्ड के पदों पर नियुक्ति में भ्रष्टाचार के खिलाफ मौलेखाल में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के समक्ष सभा भी की। आप कार्यकर्ता सुरेश बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बेरोजगारों को छला जा रहा है। प्रदर्शन में पीतांबर शर्मा, जानकी देवी, पियूष शर्मा, राखी शर्मा, महिपाल बिष्ट, अजय रावत, प्रकाश मेहरा, पदम सिंह नेगी, दीपक मनराल, दिनेश मेहरा, कृपाल सिंह, गौरव मनराल , शंकर जोशी, सुबोध सुंदरियाल, दीपक नैलवाल. संजय सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र इकाई ने सरकार पर युवा विरोधी और भ्रष्टाचारी का आरोप लगाते हुए काफलीखान चौराहे में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सरकार युवा विरोधी और बेरोजगार के नाम पर पूरे भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। यहां युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक राज, दिनेश भट्ट, हरीश भट्ट, महेश कुमार, मोहित कुमार, महेंद्र सिंह आदि रहे।
आप ने भाजपा कार्यालय के बाहर दिया धरना
बागेश्वर। प्रदेश में हो रहे रोजगार घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने मोर्चा खोल दिया है। यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला कार्यालय के बाहर धरना दिया। भाजपा सरकार पर युवाओं को ठगने और उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

आप की यूथ विंग के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह मेहता और विधानसभा अध्यक्ष महिपाल मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा की जिला कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात करती है, लेकिन सरकार की नाक के नीचे रोजगार घोटाला हो रहा है। आप के जिला सोशल मीडिया प्रभारी भीम कुमार ने कहा कि आप युवाओं के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। युवा हितों की विरोधी सरकार का हर कदम पर विरोध किया जाएगा। धरने में राजू नेगी, दीवान नेगी, राकेश कुमार, निशा देवी, पुष्पा देवी, रजनी आर्या, मुकेेश लोबियाल, दीपू तिवारी, कमल गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed