फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   yogabhayas

रैन बसेरों में राहगीरों को सिखाए योग के गुर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
yogabhayas
योगाभ्यास करते जीजीआईसी अल्मोड़ा में रह रहे राहगीर। - फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में जीआईसी और जीजीआईसी में बनाए गए रैन बसेरों में रह रहे राहगीरों को शुक्रवार की सुबह भी योगभ्यास कराया गया। यह प्रशिक्षण कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर योग विभाग की ओर से दिया जा रहा है। रैन बसेरों में जिले के बाहरी क्षेत्रों से आए श्रमिकों, मजदूरों और राहगीरों को ठहराया गया है। योग विभाग के प्रशिक्षित चंदन बिष्ट ने दूसरे दिन भी राहगीरों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, मत्स्यासन, वृक्षासन, चक्रासन, वज्रासन, मार्जारी, आसन, नाड़ीशोदन, सूर्यभेजन आदि आसनों और यौगिक क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। दोनों रैन बसेरों में 70 राहगीर और श्रमिक रह रहे हैं। उन्होंने शरीर के भीतर ऑक्सीजन की प्रर्याप्त आपूर्ति के लिए प्राणायाम की वैज्ञानिक विधियों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण में योग विभाग के चंदन लटवाल, मनोज गोस्वामी, संजय कठायत, लल्लन सिंह आदि भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed