{"_id":"60d8be418ebc3ebc9538e1d7","slug":"yoga-workshop-by-ssj-university-almora-almora-news-hld4292266171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू होगी योग शिक्षा: डॉ. धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू होगी योग शिक्षा: डॉ. धन सिंह रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर ऑफ यौगिक साइंसेज की ओर से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने योग के माध्यम से तमाम तरह की बीमारियों के दूर होने समेत इसके सुखद परिणामों के बारे में जानकारी दी।
मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री ने योग विज्ञान विभाग के की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय योग वरदान सिद्ध हो रहा है। कहा कि जिस प्रकार से योग विज्ञान विभाग द्वारा समाज हित और राष्ट्र हित के कार्यों को किया जा रहा है, वह सराहनीय है।
उन्होंने विभागाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट की मांगों पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए उन्होंने कोराना संकट के बाद स्थिति सामान्य होने पर प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में योग शिक्षा को आरंभ करने और योग के क्षेत्र में रोजगार के अवसर देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वजीत वर्मा ने किया।
इस मौके पर वेबिनार संयोजक और विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद्र भट्ट, मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय योग गुरु मोहन भंडारी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विनोद नौटियाल, डॉ. अर्पिता नेगी, प्रो. साधना दूनेरिया आदि ने व्याख्यान दिए।