{"_id":"575b0ca74f1c1b1f349c6adc","slug":"yoga-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर, मन को स्वस्थ रखता है योग : डॉ. नवदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर, मन को स्वस्थ रखता है योग : डॉ. नवदीप
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में योगाभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा परिषद, आयुष मंत्रालय की ओर से सूर्योदय समिति द्वारा एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग शिविर लगाया गया। शिविर में काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। नवयोग आश्रम के संस्थापक योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी ने योग के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने के साथ ही साधक को कार्य कुशल बनाता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग क्रियाएं करने का आह्वान किया। डॉ. जोशी ने एकाग्रता, प्राण चिकित्सा, नाद योग, स्पर्शथैरेपी, आयुर्विज्ञान आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मन को एकाग्र करने से शरीर में छिपी शक्तियों को जागृत किया जा सकता है। योग भारत वर्ष की प्राचीन और गौरवशाली धरोहर है। योगाभ्यास के नियमित अभ्यास से ही समाज स्वस्थ, समृद्धिशाली हो सकता है।
विज्ञापन
प्रशिक्षक हेमंत जोशी ने कई आसन, प्राणयाम का अभ्यास कराया। डीएम सविन बंसल ने योग शिविरों के निरंतर आयोजन पर जोर दिया। प्रात: सात से दस बजे तक चले शिविर में नगर के विभिन्न स्कूली बच्चों के अलावा गायत्री, आरएसएस, पतंजलि, भारत स्वाभिमान, योग, खेल विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष लीलाधर पांडे ने आभार जताया। इस दौरान किशन कुमार शर्मा, डॉ. मंजरी जोशी, दयाकिशन पांडे, सीएल वर्मा, नीता जोशी, तनु, गिरीश, कृष्णा, पूजा सांगा, पूजा रावत थे।
विज्ञापन