{"_id":"60d0dbb98ebc3e2d964bbf0f","slug":"yoga-day-in-almora-almora-news-hld4285313192","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम कर खूब पसीना बहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम कर खूब पसीना बहाया
विज्ञापन
अल्मोड़ा में योग करती एक महिला।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को नगर और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग शिविरों में साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम कर खूब पसीना बहाया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक योगाभ्यास करते हुए दिखे।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित योग शिविर में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, स्कंध संचालन, उत्तानपादासन, सेतुबंध आसन, भुजंगासन, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, भ्रामरी, सितली आदि का योगाभ्यास कराया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि कोरोना महामारी ने हमें सचेत किया कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ न करें। योग हमारी प्राचीन पद्धति है। योग हमें संस्कारित करता है। स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए योग को अपनाना ही होगा। वैश्विक स्तर पर आज योग की उपयोगिता सिद्ध हो चुकी है।
विज्ञापन
योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और सप्तम अंतरराष्ट्रीय योग जनजागरण अभियान के संयोजक डॉ. नवीन भट्ट ने कोरोनाकाल में ऑनलाइन योग जागरण के तहत 300 योग प्रशिक्षुओं ने प्रतिदिन योग विज्ञान विभाग के पेज से लाइव आकर लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया। अभियान से चीन, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया आदि देशों से मनोविज्ञानी, योगगुरु, चिकित्सक जुड़े।
यह हमारे लिए उपलब्धि है। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील जोशी, कुलसचिव डॉ. बिपिन जोशी, प्रो. इला साह, प्रो निर्मला पंत, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. रुबीना अमान, प्रो. एमएम जिन्नाह, डॉ. पारुल सक्सेना, डॉ. कुसुमलता, डॉ. संजीव आर्य, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ. ललित जोशी, डॉ. पुष्पा वर्मा, प्रो. शेखर जोशी, देवेंद्र पोखरिया, डॉ. भाष्कर चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन रजनीश जोशी ने किया।
गो सेवा ट्रस्ट के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल ने लोगों को योग के महत्व की जानकारी दी। विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा में आयोजित ऑनलाइन योग शिविर में योगाचार्य यशपाल भट्ट ने वर्चुअल योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी ने योग के फायदे बताए। महर्षि विद्या मंदिर पररसली, महर्षि विद्या मंदिर में योग दिवस पर योग दिवस मनाया। यहां प्रधानाचार्य बीबी भट्ट आदि थे।
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की ओर से ढूंगाधारा स्थित एमपीएस ताइक्वांडो हाल में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास कराया और जागरूकता अभियान चलाया। यहां मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, गीता मेहरा, महासचिव वंदना भंडारी, संयोजक ज्योति सतवाल आदि थे।
नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के पूर्व राष्ट्रीय युवा सवयं सेवको, युवा मंडलों, कोविड वालंटियर्स की ओर से जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित शिविर में योगाभ्यास कराया गया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय एमएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने ऑनलाइन योगाभ्यास कराया। संचालन विजय गोस्वामी ने किया। यहां असिस्टेंट प्रोफेसर मंजू बोरा, अखिलेश मिश्रा, विभागाध्यक्ष डॉ. विजयारानी ढौंडियाल, डॉ. रिजवाना सिद्दीकी, मनदीप कुमार टम्टा मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित योग प्रशिक्षण वर्ग में योग निलियम संस्थान की छात्रा गरिमा फर्त्याल ने योगाभ्यास कराया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, नगर महामंत्री संजय शाह रिक्खू, अजय वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल मौजूद थे।
पुलिस कर्मियों, बच्चों, महिलाओं ने किया योग
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। पुलिस लाईन, सभी थाना, चौकियों में आयोजित योग शिविरों में योग प्रशिक्षकों ने पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को ताड़ासन, चक्रासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्यभेदन प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। योग के जरिए मानसिक तनाव को दूर करने के तरीके बताए।
एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश में आयोजित शिविर में पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक जीतेंद्र पाठक, थाना, शाखाओं में सभी प्रभारियों, अधिकारी, कर्मचारियों मौजूद थे। उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष हेमा बिष्ट की ओर से आयोजित ऑनलाइन योग कार्यक्रम में प्रशिक्षक नीरज बिष्ट, हर्ष ने महिलाओं, बच्चों को योगाभ्यास कराया। सोमेश्वर थाने में भी पुलिस कार्मियों ने योगाभ्यास किया।
योग को नियमित रूप से करें जीवन में शामिल: प्रो. भंडारी
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हुकुम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आनलाइन सेमिनार का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसएसजे विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारीने कहा कि जीवन में स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में योग को अपनाना चाहिए। योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ रहने के साथ ही मानसिक रूप से भी मजबूत रहता है। मुख्य वक्ता वैज्ञानिक सलाहकार आयुष मंत्रालय डॉ. डीएन शर्मा ने आयुर्वेद और नेचुरोपैथी से बच्चों को कोविड-19 के प्रभाव से कैसे बचाने की जानकारी दी। एसएसजे विवि के योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि योग स्वस्थ रहने का माध्यम ही नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है।
डीएसबी परिसर नैनीताल की सहायक प्राध्यापक सीमा चौहान ने भी विचार रखे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने सभी का आभार जताया। संचालन डॉ. अपर्णा सिंह ने किया।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. पूजा, डॉ. अर्चना, डॉ. पुष्पा भट्ट, डॉ. आरके पांडे, मीडिया प्रभारी डॉ. बलदेव राम, डॉ. सीपी वर्मा, डॉ विपिन, विनोद मेहरा, कुंदन सिंह, डॉ. संजू, डॉ. अमिता प्रकाश, डॉ. बीपी दुर्गापाल, रजनीश कुमार, डॉ. जगदीश प्रसाद, डॉ. प्राची टम्टा, डॉ, आंचल सती, डॉ, कंचन वर्म ा, डॉ. शालिनी टम्टा, डॉ. भावना उपाध्याय, नीता टम्टा आदि ने भाग लिया।