फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yog Sadhak Felicitated

योग में अव्वल रहने वाले योग साधकों को किया सम्मानित 19-15-47

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Yog Sadhak Felicitated
विजेताओं के साथ पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। योग निलयम शोध संस्थान की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में योग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले संस्थान के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है, इसके जरिये मानसिक भावनात्मक स्वास्थ्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में योग प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में अव्वल रहे हिमांशु परगाई, धीरज सिंह रावत, यथार्थ जोशी, यशवर्धन, हितेश बिष्ट, भार्गव बिष्ट, दिवस जोशी और बालिका वर्ग में दिशा, राजश्री, नविक, प्रार्थना, कामाक्षी, रुचि आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग के जरिए व्यक्ति अपने सच्चे स्वरूप को प्राप्त कर सकता है। भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि संस्थान ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है। वहां पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रेम प्रकाश पांडे, संरक्षक दीपक पांडे, लियाकत अली खान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सौरभ जोशी, खजान जोशी, हिमांशु आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed