फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Yellow House Wins

Almora News: यलो हाउस ने जीती अशोक हाल गर्ल्स स्कूल की ओवर आल चैंपियनशिप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Yellow House Wins
अशोक हाल मजखाली के वार्षिक खेलों के दौरान गोला फेंकती छात्राएं। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली स्थित अशोक हाल गर्ल्स स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हो गया है। यलो हाउस ने ओवर आल चैंपियनशिप जीती। सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप स्वर्णनिमा सिंह जबकि जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप अर्निमा चौरसिया के नाम रही। विद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार राय ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में क्रीड़ा कप्तान रूपदीप कौर ने सभी सदनों का स्वागत किया। इसके बाद तीनों सदनों रेड हाउस, यलो हाउस, ग्रीन हाउस की छात्राओं ने अपने-अपने हाउसों का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैंपियनशिप हाउस यलो हाउस, सब जूनियर वर्ग खुशी अधिकारी, जूनियर वर्ग की अर्निमा चौरसिया, जबकि सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप स्वर्णनिमा सिंह ने जीती। प्राचार्य हेमंत कुमार राय ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दो दिनी खेलों का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed