{"_id":"5b80489a42c792465b6895cf","slug":"xperts-investigate-the-scratches-paparsali-bulta-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञों ने की घुरसों-छाना, पपरसली-बल्टा मार्ग की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञों ने की घुरसों-छाना, पपरसली-बल्टा मार्ग की जांच
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क की जांच को पहुंचे विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनथ सिंह चौहान और विशेषज्ञ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुरसों-छाना और पपरसली-बल्टा मार्ग निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर देहरादून के तकनीकी विशेषज्ञों और नेशनल क्वालिटी मानीटर दिल्ली से आए विशेषज्ञ ने निरीक्षण कर जांच की। मौके पर मौजूद विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
घुरसों-छाना मार्ग मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत 1.71 करोड़ से बना है। वहीं पीएमजीएसवाई योजना में पपरसली बल्टा मार्ग करीब 2.28 करोड़ से निर्मित है। मार्ग के निर्माण के समय से ही अनियमितता की शिकायतें आ रही थी। क्षेत्रीय विधायक विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जांच के लिए मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन को पत्र लिखा था। जिसका संज्ञान लेकर आज देहरादून से तकनीकी विशेषज्ञ गंगा प्रसाद पंत, सलाहकार जेसी जोशी और नेशनल क्वीलिटी मानिटर दिल्ली से आए राजेश्वर सिंह ने मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। कमेटी जांच आख्या शासन को भेजेगी।
मौके पर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सड़कों पर मोड़ों का कटान उचित नहीं हुआ है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि जब सड़क का निर्माण किया गया तो उस समय माट, भल्यूड़ा, जखेड़ा आदि गांव भी सड़क से आसानी से जुड़ सकते थे। पर नहीं जोड़ा गया। निर्माण के तुरंत बाद सड़क कई बार टूटी, जिला योजना से मिली धनराशि से सड़क की मरम्मत की गई। यह रोड स्थान स्थान पर टूट चुकी है। कलवर्ट और दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। छाना कुटगोलीगांव को भी सड़क से जोड़ने को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कलस्टर के रूप में इन गांवों को सड़क से जोड़ा जा सकता था। श्री चौहान ने ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को निर्देश दिए कि रोड जनता के लिए किस तरह उपयोगी हो तकनीकी विशेषज्ञों की राय लेकर बनाना सुनिश्चित करें। परसली- बल्टा सड़क स्लाइड जोन के अंतर्गत है इस पर विशेष ध्यान देना होगा। इस अवसर पर पीएमजीएसवाई के ईई केसी आर्या, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई केके पंत, निरंजन पांडे, देवाशीष नेगी, सुरेश भट्ट आदि मौजूद थे।
अन्य मार्गों की भी कराई जाएगी जांच
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि अन्य स्थानों से भी इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन मार्गों का भी निरीक्षण और जांच कराई जाएगी। पातालदेवी रैलाकोट सड़क का निर्माण किया गया है। लेकिन यह सड़क कहां पर मिलेगी यह निश्चित नहीं है। श्री चौहान ने इस संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।