फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   writer Joshi honored

साहित्यकार जोशी ने मेधावी बच्चों को किया पुरस्कृत

Tue, 31 May 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 31 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
writer Joshi honored
साहित्यकार जोशी ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। रनमन में हुए कार्यक्रम में साहित्यकार शेखर जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की बारहवीं की मेरिट लिस्ट में 21 वें स्थान पर रहे पुष्कर बोरा और हाईस्कूल की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले मयंक बोरा को पुरस्कृत किया। इस मौके पर श्री जोशी ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अध्ययन कर समाज को नई दिशा दें।

विज्ञापन


श्री जोशी ने कहा कि बच्चों को कोर्स की किताबों के अलावा साहित्य का भी अध्ययन करना चाहिए। अपने को परिस्थितियों के अनुसार ढालें। परिस्थितियों के दास नहीं बनें। समाज के हित में कार्य करते हुए आगे बढ़ें। इस अवसर पर साहित्यकार कपिलेश भोज और धीरज पांडे ने श्री जोशी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कपिलेश भोज ने श्री जोशी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साहित्यकार जोशी की दाज्यू, कोसी का घटवार आदि पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। दाजू कहानी पर चिल्ड्रंस फिल्म सोसाइटी ने फिल्मांकन भी किया है। कोसी का घटवार अध्याय कक्षा आठ की हिंदी की पुस्तक में शामिल है। श्री जोशी ओलियागांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed