{"_id":"59ff3fbb4f1c1bd7538bb628","slug":"worshipped-and-met-people-at-devi-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर में पूजा की और लोगों का हाल-चाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर में पूजा की और लोगों का हाल-चाल जाना
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
जाखनदेवी मंदिर अल्मोड़ा में पूजा अर्चना में शामिल डा. मुरली मनोहर जोशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार शाम को जाखनदेवी स्थित देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और पुजारी राजेंद्र प्रसाद कांडपाल, गिरिजा कांडपाल के घर में चाय की चुस्कियों के साथ ही गृह क्षेत्र के लोगों के हाल-चाल भी पूछे। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों ने डा. जोशी से ऑटोग्राफ भी लिए और साथ में फोटो खिंचवाई।
उत्तराखंड सेवानिधि में चल रहे कार्यक्रम से समय निकालकर डा. मुरली मनोहर जोशी शनिवार देर शाम पैतृक घर से कुछ दूर पर स्थित देवी भगवती के मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देवी की पूजा की और फिर पास में रहने वाले पुजारी के आवास में हाल-चाल पूछने के लिए गए।
पदम विभूषण मिलने के बाद पहली बार अपने सगे संबंधियों के बीच पहुंचे डा. जोशी ने इस दौरान मिलने पहुंचे रिश्तेदारों और संबंधियों से हाल-चाल भी पूछा। उन्होंने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
उनसे मिलने वालों में जगत जोशी, मीनाक्षी जोशी,भुवन जोशी, शंकर जोशी, भोलादत्त जोशी, जीवन जोशी, भूपेंद्र जोशी, कुसुम जोशी, सुनील जोशी, विनोद जोशी, गिरीश जोशी, अनिल जोशी, भैरव दत्त जोशी, पवन जोशी, नीरू जोशी, दीपा जोशी, हिमानी जोशी, संजय, जितेंद्र आदि शामिल थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह सर्किट हाउस की ओर चल दिए।