फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   worship started in durga pandals

माता के दर्शनों को मंदिर पहुंचे श्रद्धालू, भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गा पांडालों में देवी पूजन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
worship started in durga pandals
नवरात्र के पहले दिन पल्टन बाजार से कलश यात्रा निकालती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नवरात्र के पहले दिन नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। लोगों ने व्रत रखा और मंदिरों में पूजा कर माता को चुनरी चढ़ाई। वहीं नगर के विभिन्न स्थानों में बने दुर्गा पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली और उसके बाद गणेश पूजन, कलश स्थापना, माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन

त्रिपुरा सुंदरी, नंदादेवी, उल्का देवी, रघुनाथ मंदिर में सुबह से पूजा के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। माता की आरती और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी भी भेंट की। लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, राजपुरा, पातालदेवी, चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, ढूंगाधार आदि स्थानों में बने दुर्गा पंडालों में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई।
विज्ञापन

लक्ष्मेश्वर में महिलाओं की कलश यात्रा के बाद आचार्य पंडित सतीश जोशी और चंद्रशेखर जोशी ने मुख्य यजमान नमित जोशी और विधा जोशी के हाथों गणेश पूजन, कलश स्थापना संपन्न कराई। कलश यात्रा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, हेम जोशी, अनिल पंत, त्रिलोचन जोशी, त्रिभुवन पंत, मोहन जोशी, आईडी तिवारी, तारू पांडे, पंकज पंत, शेर सिंह बिष्ट, महेश नयाल, मनोज जोशी, रवि रौतेला, कैलाश गुरूरानी समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे। चौघानपाटा स्थित दुर्गापंडाल के लिए भी महिलाओं ने सिद्ध बाबा मंदिर से बाजार होते हुए चौघानपाटा तक कलश यात्रा निकाली। शाम को सभी दुर्गापंडालों में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed