{"_id":"579fa7024f1c1bf7702b8beb","slug":"worship-in-jageshwar-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागेश्वर धाम अल्मोड़ा में पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागेश्वर धाम अल्मोड़ा में पूजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
जागेश्वर धाम अल्मोड़ा में पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला जारी है। सावन के तीसरे सोमवार को काफी संख्या में भक्तजन मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी सपरिवार पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
आज सुबह से ही जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे थे। लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय, जागनाथ, पुष्टिमाता, कुबेर, नीलकंठ आदि मंदिरों में पूजा की। कई लोगों ने मंदिर में पार्थिव पूजन समेत अन्य अनुष्ठान भी किए।
विज्ञापन
इधर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सपरिवार आज जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। जागेश्वर धाम को पंचधाम के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। जागेश्वर में योग महोत्सव और गुरुड़ाबांज में हुए जागेश्वर महोत्सव से क्षेत्र को पर्यटन के रूप में अलग पहचान मिली है।
विज्ञापन