फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worship in Dunagiri Temple

कोरोना के बाद पहली बार खुला आदि शक्ति दूनागिरी मंदिर का गर्भगृह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Worship in Dunagiri Temple
दूनागिरी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। चैत्र नवरात्र पर सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों पूजा, अर्चना करने वालों की भीड़ रही। प्रख्यात झूला देवी मंदिर, दूनागिरि मंदिर में महिलाएं मां के दर्शन करने पहुंचीं। द्वाराहाट स्थित आदि शक्ति मां दूनागिरि वैष्णवी शक्तिपीठ मंदिर का गर्भगृह कोरोना काल में दो साल से बंद था। यह भी पहले नवरात्र को पूर्ण रूप से खुल गया है। वैष्णवी शक्तिपीठ का दर्शन किया। देश, विदेश के लोगों ने यहां मंदिर में माता का भंडारा कर लोगों को प्रसाद भी बांटा। कोरोनाकाल के कारण पिछले दो सालों से मंदिर का गर्भगृह बंद होने से मंदिर आने वाले दर्शनार्थी बाहर से ही पूजा कर रहे थे। मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष देव सिंह रौतेला ने बताया कि मंदिर में भीड़ रही। इधर, रानीखेत के झूला देवी, कालिका देवी, दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सरस्वती शिशु और विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर द्वाराहाट नगर में प्रभातफेरी निकाली। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कैलाश भट्ट, विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed