फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worms and dirt found in bottles of Sprite off

स्प्राइट की बंद बोतलों में कीडे़ और गंदगी मिली

Sat, 06 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Worms and dirt found in bottles of Sprite off
कोल्ड ड्रिंक स्प्राइट की दो बोतलों में कीड़े और गंदगी मिली है। एक उपभोक्ता की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों बोतलों को सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। यह मामला दो जून को सल्ट में हुई बीडीसी बैठक में भी उठा था।
विज्ञापन

सल्ट के जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने क्षेत्र में झिमार की एक दुकान से स्प्राइट की दो बोतलें खरीदी। इन बोतलों के भीतर गंदगी और कीड़े भी पड़े थे। उन्होंने इसकी शिकायत बीडीसी बैठक में पहुंचे जिलाधिकारी से की। शनिवार को वह दोनों बोतल लेकर अल्मोड़ा पहुंचे और प्रशासन के अधिकारियों को सौंपी। एडीएम प्रकाश चंद्र ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को बुलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि स्प्राइट की दो बोतलों में गंदगी और कड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों बंद बोतलों को सील कर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया है। अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि लैब से रिपोर्ट आ जाने के बाद संबंधित विक्रेता और निर्माता कंपनी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इधर जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने खाद्य पदार्थों में इस प्रकार की गड़बड़ी और गंदगी को स्वास्थ्य से खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग को बाजार से समय-समय पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed