फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worm Prevention Day took the shot Elbendajol

कृमि निवारण दिवस पर खिलाई गई एल्बेंडाजॉल गोली

Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और अस्पतालों में बच्चों को एलबेंडोजोल की गोली खिलाई गई।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में बेस अस्पाल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरसी पंत ने कृमि निवारण कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश आशा, आंबनबाड़ी, कार्यकत्रियों और एएनएम को दिए।

 अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह और डा. विशाल शर्मा ने बच्चों के पेट में कीड़े होने के कारण, लक्षण और निवारण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डा. सविता ह्यांकी, मनीष तिवारी, दीपक भट्ट, योगेश जोशी, हिमांगी जोशी, संदीप कुमार, संजय जोशी, हिमांशु मुस्यूनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर भैंसियाछाना ब्लाक के सभी स्कूलों में बच्चों को एलबेंडोजोल गोली खिलाई गई। प्राथमिक स्कूल धौलछीना में उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरीश सिंह रौतेला ने बच्चों को दवा का वितरण किया। अनुपस्थित रहे बच्चों को 15 फरवरी को दवा खिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लाक समन्वयक हरीश ढैला, संकुल समन्वयक हरेंद्र बिष्ट, उमेद मनराल, अनीता गोस्वामी, चारू तिवारी, रघुवीर मेहता, तपन तिवारी आदि उपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्र गधोली में भीे एक से छह साल तक के बच्चों को कृमि की दवा खिलाई गई। प्रधान पुष्कर आर्या ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को कृमि की दवा खिलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed