फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Worm motor bridge inaugurated

खीड़ा मोटर पुल का लोकार्पण

Wed, 09 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 09 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Worm motor bridge inaugurated

 संसदीय सचिव और विधायक मदन सिंह बिष्ट ने खीड़ा में मोटर पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के बनने से खीड़ा के निकटवर्ती गावों के साथ ही गढ़वाल के माईथान सहित दर्जन भर गावों के लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


एडीबी द्वारा चौखुटिया से चमोली गढ़वाल के माईथान के लिए वाया खीड़ा बनाए गए मोटर मार्ग में खीड़ा में बने  46 मीटर लंबे और सात मीटर चौड़े पुल को बनाने में दो करोड़ रुपये खर्च हुए। इस मौके पर विधायक ने कहा कि पुल के बनने से निकटवर्ती गावों के सैकड़ों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने पुल निर्माण समय पर पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी एडीबी के अधिकारियों की भी तारीफ की।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बिशन राम, एडीबी केअधिशासी अभियंता अनिल पांगती, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बालादत्त तिवारी, कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अमर सिंह रावत, बीडीओ एमसी जोशी, बीडीसी सदस्य खीमचंद्र, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, माधोसिंह बिष्ट, प्रताप सिंह, खष्टी अधिकारी, कुंदन सिंह, धनसिंह रावत, दीपक कठायत, खुशालसिंह, मोहन सिंह, रमेश कठायत, गणेश अटवाल, शोबन सिंह, जीवन नेगी और शंकर कैड़ा सहित तमाम लोग मौजूद थे।  पुल के निर्माण से खीड़ा सहित निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के अलावा गढ़वाल के माईथान, खंशर, टेंटुड़ा, बच्छावान, देवपुरी, गाजियाबाद आदि दर्जन भर ग्राम पंचायतों के लोग लाभान्वित होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed