फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workshop on human trafficking and strengthening child protection mechanisms

Almora News: मानव तस्करी और बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर हुई कार्यशाला

Thu, 26 Mar 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Workshop on human trafficking and strengthening child protection mechanisms
अल्मोड़ा। कुमाऊं क्षेत्र में मानव तस्करी और बाल संरक्षण तंत्र को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नगर के एक होटल में कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डीआईजी रवि पंडित ने विभिन्न संस्थाओं और हितधारकों के एक मंच पर एकत्र होने पर स्टॉप संस्था और स्पर्धा के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


मानसखंड विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने विद्यालय स्तर पर जागरूकता पर विशेष बल दिया। पहले सत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के विभिन्न जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के प्रतिनिधियों सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारियों ने क्षेत्र में मानव तस्करी की प्रवृत्तियों, संवेदनशील वर्गों की स्थिति और प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान समुदाय आधारित हस्तक्षेप, विभागों के बीच समन्वय व प्रभावी संरक्षण तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। समूह चर्चा के माध्यम से भविष्य की कार्ययोजना भी तैयार की गई। मानसखंड विज्ञान केंद्र के एमेरिटस वैज्ञानिक डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी ने गोष्ठी से निकली संस्तुतियों को प्रस्तुत किया। संचालन प्रो. विजया रानी ढौंडियाल ने किया। स्पर्धा सचिव दीप बिष्ट ने आभार जताया। वहां स्मृतिकाना घोष पॉल, पूनम चौधरी, परिधि नेगी, प्रो. ईला साह, कैलाश रौतेला, अनीता लोहनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed