फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workshop on Human Rights

मानवाधिकार प्रत्येक व्यक्ति का प्राकृतिक अधिकार: माहरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Human Rights
मानवाधिकार कार्यक्रम में विधायक माहरा का स्वागत करती महाविद्यालय की प्राचार्या। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पीजी कालेज में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली के सहयोग से मानवाधिकार पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने किसी भी तरह के शोषण का खुलकर विरोध और बालिकाओं से महिला अधिकारों को प्रचारित करने तथा सजग रहने की भी अपील की।
विज्ञापन

बुधवार को संरक्षक प्राचार्या डॉ. हेमा प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य संरक्षक और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. पीके पाठक ने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन करने पर जोर दिया। काशीपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम और उत्तराखंड मुक्त विवि के सहायक क्षेत्रीय निदेशक प्रो. जेएस बिष्ट ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। डॉ. डीएस कोटियाल और डा. रूचि आर्या ने समाज को मानवाधिकारों के लिए अधिक जागरूक करने पर बल दिया।
विज्ञापन

एबीवीपी ने विधायक का स्वागत किया
रानीखेत। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विधायक करन माहरा का स्वागत किया। विधायक ने सीसी मार्ग निर्माण और अन्य कार्यों के लिए विधायक निधि से 5.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। वहां पर छात्र संघ अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, कोषाध्यक्ष सुधांशु भट्ट, अंकिता पडलिया, मोहित पपनै, मनीष जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed