फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers set locks in many offices of the forest department

श्रमिकों ने वन विभाग के कई दफ्तरों में ताले जड़े, प्रदर्शन कर नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers set locks in many offices of the forest department
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा वन प्रभाग परिसर में धरना देते लीसा श्रमिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लीसे का भुगतान नहीं होने से नाराज लीसा श्रमिक और ठेकेदारों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा वन प्रभाग, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त के कार्यालयों में ताले जड़ दिए और कार्यालयों के बाहर धरने पर बैठे। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तालांबदी के दौरान कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। श्रमिकों ने जल्द भुगतान न होने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि धरने को 12 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। 2015-16 का भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और वन विभाग पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की लापरवाही के कारण श्रमिक आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। किसी अनहोनी के मद्देनजर प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल भी तैनात था।
विज्ञापन

तालाबंदी करने वालों में हरीश पांडे, सुरेंद्र बेलवाल, राजेंद्र किरौला, दिगंबर बिष्ट, भूपाल रावत, कुशाल चिलवाल, पीसी जोशी, विनोद जोशी, चेतन जोशी, पूरन पाटनी, गणेश बिनवाल, खीम सिंह बिष्ट, राधा बल्लभ, विपिन पंत, राजेंद्र सिंह, दीपक पांडे, मोहन सिंह रावत, ललित उप्रेती, मंजू किरौला, संजय सिंह, कैलाश कांडपाल, दिनेश कांडपाल, गिरीश पेटशाली, महिपाल सिंह, पान सिंह चिलवाल, तुलसी बिष्ट, हीरा देवी, वसंती देवी, रूपा देवी, गीता देवी, चंदन सिंह, लछम सिंह, चंदन नेगी, कृपाल सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed