{"_id":"6157506d8ebc3ed3d237101c","slug":"workers-protest-against-new-pension-scheme-almora-news-hld4399611111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा प्रांगण में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते कर्?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के प्रांतीय आह्वान पर सरकारी विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में बांह पर काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों और शिक्षकों ने स्कूलों में नारेबाजी कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई।
अल्मोड़ा में कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सीईओ लोनिवि आदि कार्यालयों के अलावा स्कूलों में शिक्षकों ने आंदोलन के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में एक अक्टूबर 2005 से नई पेंशन स्कीम थोप दी है, जबकि एक जनवरी 2004 से पूर्व के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल रहा है। आरोप लगाया कि पूरे देश और प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एनएमओपीएस संगठन मान्यता प्राप्त 70 संगठनों के समर्थन से इस सामूहिक मांग की लड़ाई लड़ रहा है लेकिन सरकार मांग पर चुप्पी साधे हुए है। कार्मिकों ने न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। आरोप लगाया कि वेतन से काटी गई धनराशि जो उन्हें पेंशन के रूप में मिलनी चाहिए थी सरकार उसे भी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से शेयर मार्केट में लगा रही है। जिसका परिणाम है कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को एक हजार से पंद्रह सौ रुपये की धनराशि मिल रही है, जो कर्मचारियों के साथ धोखा है। जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा। जिला मंत्री भुपाल चिलवाल ने कहा कि सरकार को विधानसभा चुनाव से पूर्व कर्मचारियों की मांग पूरी करनी चाहिए। वहां पर दीपक तिवारी, धीरेंद्र पाठक, डॉ. मनोज जोशी, पुष्कर भैसोड़ा, सचिन टम्टा, मीनाक्षी जोशी, कमला बिष्ट, कीर्ति चटर्जी आदि थे। उधर, धौलादेवी में हुए प्रदर्शन में राजू महरा, जीवन लाल साह, कविता जोशी, ललिता गैड़ा, बीना उप्रेती, मोनिका वर्मा आदि थीं। इधर, बागेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने काला दिवस मनाया। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में लोनिवि कार्यालय में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह नायक सहित जिले के विभागों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत नई पेंशन योजना के कर्मचारियों ने जल्द पुरानी पेंशन स्कीम को वापस लेने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
द्वाराहाट में भी कर्मचारियों ने बांधे काले रिबन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट इंटर कॉलेज में नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारियों ने काला रिबन बांधकर प्रदर्शन किया। वहां पर अनिल राजीव, मनोज, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह मावड़ी, पंकज धानिक, मोहन जोशी, राजेंद्र बिष्ट, महेंद्र फर्त्याल आदि थे।