फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Workers Demand New Pention

Almora News: नई पेंशन योजना कार्मिकों के हितों के साथ खिलवाड़ है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Workers Demand New Pention
सोमेश्वर में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की कार्यकरिणी के सदस्य। संवाद - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की ब्लॉक कार्यकरिणी ताकुला की बैठक सोमेश्वर रामलीला मैदान में हुई। इस दौरान आंदोलन को तेज करने के लिए संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कार्यकरिणी का गठन हुआ। कैलाश जोशी को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना कार्मिकों के हितों के साथ खिलवाड़ है। आरोप लगाया कि सरकार कार्मिकों की मेहनत की कमाई शेयर बाजार में लगा रही है। इससे कर्मचारियों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में गोपाल गिरी गोस्वामी, दिनेश तिवारी को उपाध्यक्ष, ऋतु को महिला उपाध्यक्ष, केशव जोशी को मंत्री, कुशल सिंह नेगी, रमा मेहता को संयुक्त मंत्री, संजय जोशी और प्रमोद मेहरा को कोषाध्यक्ष, हुकुम सिंह पलियाल, नीलू नेगी को मीडिया प्रभारी, शंकर सिंह भैंसोड़ा, रजनी बिष्ट को संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह बोरा, जीसी आर्या को संरक्षक, नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र लाल, गिरीश लाल आगरी को उप मंत्री चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलामंत्री भूपाल सिंह चिलवाल, शंकर भैसोड़ा, प्रमोद मेहरा, अनिल कांडपाल, कैलाश जोशी, राजू महरा, हुकुम सिंह पलियाल, दीपिका रानी रानी, सुरेश जोशी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed